Wednesday, February 18, 2026

टॉप न्यूज़

जरूर पढ़ें

भ्रष्टाचार का आरोप लगा लौरिया के बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने BEO का पुतला फूंका

अवधेश कुमार शर्मा की रिपेर्ट।

बेतिया: पश्चिम चंपारण जिला के नरकटियागंज अनुमंडल अंतर्गत लौरिया प्रखंड स्थित लौरिया बीआरसी भवन के मुख्य गेट पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का पुतला दहन कर शिक्षकों ने उनके खिलाफ नारेबाजी की।

लौरिया बीआरसी परिसर, West Champaran, Bihar

शिक्षकों का आरोप है कि बीआरसी लौरिया में भ्रष्टाचार व्याप्त है और बिना रिश्वत कोई कार्य नहीं होता।

शिक्षकों ने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी, जो वर्तमान में बगहा-1 में पदस्थापित हैं और लौरिया का अतिरिक्त प्रभार देख रही हैं, वे अक्सर बीआरसी में अनुपस्थित रहती हैं। शिक्षकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बगहा से लौरिया का चक्कर लगाना पड़ता है, लेकिन उनका कोई समाधान नहीं निकलता।

शिक्षकों का आरोप है कि बकाया भुगतान रिश्वत देने पर ही जिला कार्यालय भेजा जाता है, जबकि बिना रिश्वत दिए आवेदन आगे नहीं बढ़ता।

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि बीईओ के एक हस्ताक्षर के लिए कार्यालय कर्मियों द्वारा 2,000 रुपये तक की मांग की जाती है। मातृत्व अवकाश और चिकित्सकीय अवकाश के बकाया भुगतान के लिए भी रिश्वत मांगी जाती है। शिक्षकों की मांग है कि ऑफिस में भ्रष्टाचार व्याप्त है। इसलिए पदाधिकारी को तुरंत स्थानांतरित किया जाए।

इस पुतला दहन कार्यक्रम में शिक्षक नेता संतोष कुमार यादव, जीतेंद्र कुमार, पप्पू कुमार, उदय कुमार, विनय शंकर, रहमत अली, अभिनव कुमार, रंजीत कुमार, श्याम कुशवाहा, राजन कुमार, ललन कुमार, विनोद कुमार, जावेद बसर, सोनू कुमार, चंद्रभूषण दुबे, लोकेश सिंह, शैलेश सिंह, दशरथ प्रसाद, अशोक कुमार, अनील द्विवेदी, रघुनंदन कुमार, राजन साह, कृष्ण मुरारी सिंह, नागेंद्र कुमार, रम्भू प्रसाद, ओमप्रकाश कुमार, राजा महतो, अखलाकुल रहमान, अरविंद कुमार, विकास कुमार, राजकिशोर कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक शामिल रहे।

इस संबंध में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

Teachers burned an effigy of the official at the main gate of the BRC building in Lauriya in protest against alleged corruption.

वायरल खबरें