spot_img
Saturday, May 23, 2026
HomeBreakingनिगरानी के वारंटी दारोग़ा पैरबी को पहुंचे एसपी ऑफिस, पुलिस अधीक्षक ने...

निगरानी के वारंटी दारोग़ा पैरबी को पहुंचे एसपी ऑफिस, पुलिस अधीक्षक ने कहा- क़ानून सबके लिए बराबर, कराया गिरफ़्तार

-

पटना निगरानी विभाग में तैनात थे दरोगा

East Champaran “Today’sBigBreakingNews” by निखिल विजय कुमार सिंह की रिपोर्ट।

मोतिहारी। निगरानी विभाग के दरोगा रामबहादुर कुशवाहा को एसपी स्वर्ण प्रभात ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। दरोगा पटना निगरानी विभाग में कार्यरत थे और अपने खिलाफ दर्ज मामले में एसपी से मदद मांगने पहुंचे थे। कहने पहुंचे थे कि उनपर गलत मामला दर्ज कर फंसाया गया है।

लेकिन जब एसपी को पता चला कि उनके खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी है, तो उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी के आदेश दे दिये और कहा- क़ानून सबके लिए है बराबर। उन्होंने वारंटी दारेगा को पिपरा पुलिस के हवाले कर दिया।

क्या है मामला?

पिपरा थाना क्षेत्र के गौरे गांव निवासी नवीन कुमार सिंह की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई है। उन्होंने अदालत में आरोप लगाया था कि बैरिया गांव के रामबहादुर कुशवाहा ने उन पर गोली चलायी और जमीन के लिए रंगदारी मांगी

  • न्यायालय ने गवाहों के बयान और वीडियो फुटेज के आधार पर 5 जनवरी 2023 को मामले में संज्ञान लिया
  • इसके बाद 26 मार्च 2024 को CrPC की धारा 82 और 22 जून 2024 को धारा 83 के तहत वारंट जारी किया गया।
  • आरोपित न तो जमानत करा रहे थे और न ही न्यायालय के आदेशों का पालन कर रहे थे।

एसपी से मदद मांगने पहुंचे, लेकिन गिरफ्तार हो गए

पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण दरोगा एसपी से मदद मांगने पहुंचे। लेकिन जब एसपी को उनके खिलाफ जारी वारंट की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल गिरफ्तारी की कार्रवाई कर दी। अब यह मामला न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी की अदालत में विचाराधीन है।

Warrant-Issued Vigilance Inspector Reaches SP Office for Plea; Superintendent of Police Says – Law is Equal for All, Gets Him Arrested

Related articles

Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24
Video thumbnail
Motihari | भीषण अगलगी में दो बच्चों समेत तीन की मौत, गृहस्वामी ने छत से कूदकर बचायी जान, 8 May 2026
00:32
Video thumbnail
बेतिया में अवैध वृद्धाश्रम पर छापा, बंधक बनाकर रखे गये 15 बुजुर्गों को कराया गया मुक्त, PBSHABD
03:07

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts