रक्सौल।अनिल कुमार।भारत नेपाल सीमा पर तैनात 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल द्वारा रविवार को स्वास्थ्य और फिटनेस महाअभियान के तहत ‘संडे ऑन साइकिल’ के ऐतिहासिक 100वें संस्करण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट संजय रावत के मार्गदर्शन में रवि प्रताप वर्मा, उप कमांडेंट सहित अन्य अधिकारीगण व अधीनस्थ अधिकारीगण एवं बलकार्मिको ने वाहिनी मुख्यालय और समस्त सीमा चौकियों से ‘संडे ऑन साइकिल’ के तहत साइकिल रैली निकालकर जनमानस को फिटनेस को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
मौके पर एसएसबी के कई अधिकारी एवं सशस्त्र सीमा बल के जवान शामिल थे।
फोटो -ऐतिहासिक 100वें संस्करण कार्यक्रम का आयोजन



