नगर परिषद नरकटियागंज कार्यालय के सभागार में टैक्स वसूली को लेकर एक बैठक किया गया बैठक में नगर के 25 वार्डों में शिविर लगाकर टैक्स वसूली पर रणनीति तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर परिषद के टाउन प्लानर मोहम्मद वसीम ने कहा कि शहर में होल्डिंग टैक्स की वसूली लक्ष्य से काफी दूर है। शत-प्रतिशत होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर सभी टैक्स कलेक्टर, शिविर लगाकर टैक्स की वसूली करें। 11 दिसंबर से इस अभियान की शुरुआत किया जायेगा उन्होंने कहा कि जिन-जिन वार्डों के लिए टैक्स कलेक्टरों की जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह टैक्स कलेक्टर संबंधित वार्ड के सफाई जमादारों एवं नप कर्मियों की मदद से रोस्टर अनुसार जगह चिह्नित कर कर शिविर लगाया जाएगा उन्होंने कहा कि पहले दिन से 11 दिसंबर को 4 वार्डों में लगाई जाएगी। उसके बाद 14, 15, 16, 17, 18, 19, 21 और 22 दिसंबर को नगर के विभिन्न वार्डों में शिविर लगाई जाएगी। उन्होंने संबंधित कर्मियों को वार्ड के चयनित स्थलों पर शिविर लगाने की हिदायत दी। कहा कि लक्ष्य के अनुसार टैक्स की वसूली करें। कहा कि शिविर लगाने से पहले संबंधित वार्डों में घूम-घूम कर वार्ड पार्षद की मदद से लोगों को इसकी सूचना दिया जाएगा उसके बाद शिविर का आयोजन करें। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद प्रशासन को जिला पदाधिकारी ने होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए निर्देशित दिया जिला पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में शिविर लगाने का काम किया जाएगा बैठक में राजेश गुप्ता, पंकज कुमार, विजय राम, विजय वर्मा, हरिशंकर प्रसाद, सिकंदर राउत, सोनू सोनी, अमित वर्मा, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे। नगर परिषद के 25 वार्ड में इन दिनों काफी संख्या में नए मकान का निर्माण हो रहा है।
नगर में करीब 4 हजार लोग आंकड़ों के अनुसार होल्डिंग नहीं कटा रहे हैं। इससे नगर परिषद प्रशासन को काफी नुकसान हो रहा है। अब नगर परिषद द्वारा नगर के 25 वार्ड में सर्वे किया गया है। अगर बिना होल्डिंग टैक्स कटाए निवास कर रहें हैं, तो उनको चिन्हित किया जाएगा तथा बिजली विभाग से उनका बिजली कनेक्शन रद्द करने के लिए अनुशंसा भी की जाएगी। नगर परिषद नरकटियागंज कार्यपालक पदाधिकारी, सरोज बैठा



