HomeBIHARमोतिहारीबाल विवाह मुक्त समाज के लिए निकली भव्य प्रभात फेरी, डीएम ने...

बाल विवाह मुक्त समाज के लिए निकली भव्य प्रभात फेरी, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

समाहरणालय से राजबाजार तक गूंजे जागरूकता के नारे, छात्रों और शिक्षकों ने ली शपथ

महिला एवं बाल विकास निगम व स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से हुआ आयोजन

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। ‘इंटरनेशनल डे फॉर द एलिमिनेशन ऑफ चाइल्ड, अर्ली एंड फोर्स्ड मैरिज’ के अवसर पर शुक्रवार को पूर्वी चंपारण जिले में बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के उन्मूलन के लिए भव्य प्रभात फेरी और शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। जिला पदाधिकारी ने समाहरणालय परिसर से प्रभात फेरी को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रभात फेरी समाहरणालय परिसर से शुरू होकर कचहरी गोलंबर होते हुए राजबाजार पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों और अधिकारियों ने आकर्षक नारों व संदेशों के जरिए आमजन को बाल विवाह के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। मौके पर बाल विवाह रोकने के लिए शपथ भी दिलाई गई।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास निगम के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी, जिला परियोजना प्रबंधक तथा जिला हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन के कर्मियों की मौजूदगी रही। यह आयोजन प्रबंध निदेशक, महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार के निर्देश पर डब्ल्यूसीडीसी पूर्वी चंपारण और स्वयंसेवी संस्था ग्राम नियोजन, प्रयास तथा एवीए के सहयोग से किया गया। विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी ने प्रभात फेरी को सफल बनाया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular