मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला में ठेकेदारी और टेंडर विवाद को लेकर एक बार फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि भवन निर्माण विभाग के कार्यालय में कार्यपालक अभियंता चंदन कुमार अपने काम में लगे थे। इसी दौरान ठेकेदार सानू पटेल कार्यालय पहुंचे। टेंडर को लेकर दोनों के बीच पहले कहा सुनी हुई।जो देखते हीं देखते तीखी नोकझोंक में बदल गई। आरोप है कि इसी दौरान ठेकेदार सानू पटेल ने हवाई फायरिंग कर दी। जिसके बाद कार्यालय में अफरातफरी मच गई।
घटना के बाद मामले को लेकर कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं प्रभारी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा की गोली चलने का मामला सामने आया है सीसीटीवी फुटेज को जब्त किया गया है।एक युवक गोली के धोखे को ले जाते हुए दिख रहा है।पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।



