HomeBIHARमोतिहारीपैगाम ए आजाद कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के साथ...

पैगाम ए आजाद कॉन्फ्रेंस की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन के साथ कमिटी की बैठक

मोतिहारी: आगामी 22 नवंबर को आयोजित होने वाले पैगाम ए आजाद कॉन्फ्रेंस की तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजन समिति के सदस्यों और जिला प्रशासन के साथ शुक्रवार को आयोजन स्थल जिला स्कुल के मैदान में हुई। कार्यक्रम में जिला प्रशासन की ओर से सदर एसडीओ अरुण कुमार, सदर एसडीपीओ दिलीप कुमार और नगर थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कार्यक्रम में आने वाले लोगों के वाहनों के ठहराव स्थल को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पिपरा, चकिया, मेहसी, कोटवा, केसरिया आदि जगहों से आने वाले बड़े वाहनों के ठहराव के लिए गांधी मैदान तथा बंजरिया, सुगौली, रामगढ़वा, रक्सौल, आदापुर, छौड़ादानो आदि आने वाले बड़े वाहनों के लिए एमएस कॉलेज ग्राउंड निर्धारित किया गया है।जबकि छोटे वाहनों के लिए नरसिंह बाबा मठ प्रांगण का चयन किया गया है। वहीं वीआईपी वाहनों का ठहराव जिला स्कूल में ही होगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाले लोगों की सुविधा के लिए पिपरा और सुगौली टोल प्लाजा को निर्देश दिया गया है कि कार्यकम में आने वाले वाहनों से टोल नहीं वसूला जाए। उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में लगभग 20 हजार से अधिक भीड़ होने को संभावना को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को अवरुद्ध किए बिना कार्यक्रम में शामिल होने आने वाले लोगों को सभा स्थल तक पहुंचने के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। मौके पर एमएलसी डॉ खालिद अनवर ने कहा यह एक ऐतिहासिक कार्यक्रम होगा। देश और दुनिया की वर्तमान स्थिति को देखते हुए महात्मा गांधी, मौलाना आजाद सरीखे सभी स्वतंत्रता सेनानियों के विचारों से नई पीढ़ी को अवगत कराना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को लेकर लोगों में बेहद उत्साह है। महात्मा गांधी और मौलाना आजाद के चाहने वालों की बड़ी संख्या कार्यक्रम में शामिल होगी। मौके पर डॉ खालिद अनवर के अलावे डॉ परवेज़ अजीज, बीजेपी नेता अब्दुल रहमान, जिला अवकाफ कमेटी के चेयरमैन सैय्यद मोबीन अहमद, डॉ खुर्शीद अजीज, डॉ अब्दुल खबीर, ईदारा अदब इस्लामी के अध्यक्ष सोहेल साहिल, दानिश खान, डॉ अकील अहमद, अकरम राही, हिफजुर रहमान पूर्व सरपंच गुवाबारी, युवा उद्योगपति डॉ मोहम्मद इब्राहिम आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular