HomeBIHARमोतिहारीश्री श्याम भक्तों ने निकाला भव्य शोभायात्रा,गांधी चौक पर संजीत कुमार ने...

श्री श्याम भक्तों ने निकाला भव्य शोभायात्रा,गांधी चौक पर संजीत कुमार ने किया स्वागत

मोतिहारी: श्री श्याम सहयोग समिति सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय तीसवां श्याम महोत्सव 19 नवंबर से शुरु हुआ।महोत्सव के दूसरे दिन श्री श्याम भक्तों ने भव्य शोभा यात्रा निकाला।हेनरी बाजार स्थित श्री श्याम मंदिर से निकला शोभा यात्रा शहर के मुख्य सड़कों से होकर गुजरा।जिस शोभा यात्रा का स्थानीय लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।गांधी चौक पर शोभा यात्रा का स्वागत मोतिहारी नगर निगम के भावी उपमेयर प्रत्याशी संजीत कुमार उर्फ मुन्ना गुप्ता ने अपने समर्थकों के साथ किया।श्रद्धालु भक्तों पर पुष्प वर्षा की गई।वहीं श्रद्धालुओं के स्वागत में पानी के स्टाॅल भी लगाए गए।इस मौके पर भावी उपमेयर प्रत्याशी संजीत कुमार उर्फ मुन्ना गुप्ता ने कहा कि श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर हमलोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत गांधी चौक पर किया है और उनका आशीर्वाद भी लिया।भगवान और उनके भक्तों के सेवा करने के उद्देश्य से हमलोग श्रद्धालुओं के स्वागत में लगे हैं।ताकि उनके आशीर्वाद से सभी खुश रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular