HomeBIHARमोतिहारीमतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर हुई बैठक

माला सिन्हा

पीपराकोठी : मॉडल विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को सभी मतदान केन्द्रों के बीएलओ की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने की. बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम पर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में बताया गया कि आगामी 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए तथा 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2027 को अग्रिम अर्हता तिथि के आधार पर नए मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए प्रपत्र-6, नाम विलोपन के लिए प्रपत्र-7 एवं संशोधन के लिए प्रपत्र-8 पर आवेदन लिए जाएंगे. बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रथम विशेष अभियान दिवस 21 नवंबर 2026 एवं 22 नवंबर 2026 को तथा द्वितीय विशेष अभियान दिवस 5 दिसंबर 2026 एवं 6 दिसंबर 2026 को सभी मतदान केन्द्रों पर बीएलओ उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्त करेंगे. इस दौरान सभी बीएलओ को प्रकाशित मतदाता सूची के साथ प्रपत्र-6, 7, 8 आदि का वितरण किया गया। साथ ही निर्देश दिया गया कि अपने-अपने मतदान केन्द्र से संबंधित बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) को भी इसकी जानकारी देना सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी पात्र मतदाता नाम जोड़ने से वंचित न रहे. पात्र छूटे नहीं, अपात्र जुड़े नहीं. बैठक में सभी बीएलओ को अभियान दिवसों में शत-प्रतिशत उपस्थिति एवं प्राप्त आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में पर्यवेक्षक विनय किशोर पाण्डेय, मो. जहाँगीर, शिव शंकर कुमार, बीएलओ मो. फरियाद अली, अजय कुमार मिश्रा, संजय कुमार, मो. नसीम अख्तर, अनिल कुमार, वशिष्ठ कुमार, रंजन कुमार आदि उपस्थित थे.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular