देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर लायंस क्लब ऑफ बापूधाम मोतिहारी द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्य किया गया। क्लब की ओर से भवानीपुर जिरात स्थित नेत्रिका आई केयर परिसर में दर्जनों जरूरतमंद छठव्रतियों के बीच नारियल, सूप, साड़ी और अन्य आवश्यक पूजा सामग्रियों का वितरण किया गया, जिससे व्रतियों के चेहरे पर विशेष मुस्कान देखने को मिली।
कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए क्लब के अध्यक्ष लायन डॉ. कमलेश कुमार ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना ही लायंस क्लब का मूल उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र और लोक आस्था के महापर्व पर जरूरतमंद परिवारों की सहायता करना क्लब के लिए अत्यंत सौभाग्य का विषय है। सचिव लायन राहुल सर्राफ ने स्वयं अपने हाथों से सामग्री वितरित करते हुए सभी व्रतियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित लोगों के सुख-दुःख में सहभागी बनना और उनके पर्व को खुशहाल बनाना क्लब की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन सुजीत सिंह ने क्लब के इस सामाजिक सरोकार की भरपूर सराहना की। वहीं, उपाध्यक्ष लायन अशफाक करीम और प्रशासक लायन डॉ. मंजर नसीम ने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही मानव सेवा का सच्चा स्वरूप है। क्लब निदेशक रविंद्र बेरवाल और अरुण श्रीवास्तव ने सभी श्रद्धालुओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं।
इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में लायन डॉ. मिन्नतुल्लाह, लायन संगीता शॉ, लायन नीतू सर्राफ, लायन देवेंद्र कुमार एवं अरुण श्रीवास्तव सहित कई सदस्यों ने अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई। अंत में, क्लब परिवार की ओर से सभी देशवासियों और छठव्रतियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी।



