HomeBIHARबेतियालौरिया में दीपदान उत्सव के साथ सम्राट अशोक सेना की बैठक

लौरिया में दीपदान उत्सव के साथ सम्राट अशोक सेना की बैठक

सम्राट अशोक स्तंभ परिसर में जुटे सैकड़ों लोग, शिक्षा-समानता और भाईचारे का दिया संदेश

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। सम्राट अशोक सेना भारत के तत्वावधान में शनिवार को लौरिया स्थित सम्राट अशोक स्तंभ परिसर में जिला स्तरीय बैठक सह दीपदान उत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इसमें संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों लोगों ने भाग लिया। वही कार्यक्रम में लौरिया नगर पंचायत के मुख्य पार्षद सीता देवी सहित लौरिया के पूर्व मुखिया संजय कुमार भी अशोक स्तम्भ परिसर में दीपदान उत्सव में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान दीपदान कर सामाजिक एकता, शिक्षा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए संगठन के बिहार प्रदेश संयोजक विनय कुशवाहा ने ‘हर घर बुद्ध, हर घर भीम और हर घर सम्राट अशोक’ के मिशन को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के शांति और करुणा, बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के समानता एवं सामाजिक न्याय तथा सम्राट अशोक के मानवता और लोककल्याण के विचारों को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना जरूरी है।

बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा हुई। वक्ताओं ने महापुरुषों के विचारों को अपनाकर शिक्षित और समतामूलक समाज के निर्माण पर जोर दिया।

मौके पर जिला अध्यक्ष भरत प्रसाद, रमेश राम, राजेश कुशवाहा, वार्ड पार्षद विनोद, डिग्री कुशवाहा, शैलेश राम और सिपाही चौधरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular