HomeBIHARबेतियाबेतिया: समाज शक्ति पार्टी में नौशाद आलम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

बेतिया: समाज शक्ति पार्टी में नौशाद आलम को मिली बड़ी जिम्मेदारी

केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष नियुक्त, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का भी मिला अतिरिक्त प्रभार

बेतिया।देश वाणी।न्यूज़ डेस्क।

बेतिया। समाज शक्ति पार्टी ने संगठनात्मक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बिहार प्रदेश युवा अध्यक्ष नौशाद आलम को केंद्रीय संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही उन्हें राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया निवासी नौशाद आलम को मिली इस नई जिम्मेदारी से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की नियुक्ति की घोषणा

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद महताब आलम ने नौशाद आलम की नियुक्ति की घोषणा की। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उनकी लगन, सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों में योगदान को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़ने की चुनौती

नौशाद आलम को केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के साथ राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार मिलने से उनकी संगठनात्मक जिम्मेदारी बढ़ गई है। उनसे पार्टी के विस्तार, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular