HomeBIHARजिला स्तरीय युवा उत्सव में श्री राजाराम हाई स्कूल तुरकौलिया का रहा...

जिला स्तरीय युवा उत्सव में श्री राजाराम हाई स्कूल तुरकौलिया का रहा शानदार प्रदर्शन

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
महात्मा गांधी प्रेक्षागृह, मोतिहारी में शुक्रवार को आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 में मॉडल स्कूल श्री राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुरकौलिया के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में विद्यालय की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर आगामी राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए पूर्वी चंपारण का प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल किया।
अध्यापक राहुल कुमार दुबे के मार्गदर्शन में रजनी, कोमल, अंकुर, रिया, अहरम, गुफराना, रूपवंती और खुशी की टीम ने प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। निर्णायकों ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उसे प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रदान किया।
वहीं कविता प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा आर्तिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता की शीर्ष 10 कविताओं में विद्यालय की तीन छात्राओं आर्तिका, संजना और खुशी की कविताओं का चयन हुआ और तीनों ने मंच पर अपनी रचनाओं का प्रभावशाली पाठ किया। इसके अतिरिक्त चित्रकला एवं लोकगीत प्रतियोगिता में भी विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए बेहतर प्रदर्शन किया।
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद शनिवार को विद्यालय की प्रातःकालीन सभा में सभी विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया। प्रधानाध्यापिका कुमारी अरुणा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए नुक्कड़ नाटक टीम को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि विद्यालय के विद्यार्थी प्रतिभा से भरपूर हैं और उन्हें उचित मंच एवं अवसर उपलब्ध कराना विद्यालय की जिम्मेदारी है। विद्यार्थियों की इस सफलता के लिए उन्होंने मार्गदर्शक राहुल कुमार दुबे, निधि कुमारी पांडेय, स्वास्तिका राज निधि , एम.डी. असलम एव सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके शिक्षण एवं मार्गदर्शन की सराहना की।
विद्यालय की इस उपलब्धि से विद्यार्थियों में खासा उत्साह और खुशी देखने को मिली। शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उम्मीद जताई कि राज्य स्तरीय युवा उत्सव में भी विद्यालय की टीम उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पूर्वी चंपारण का नाम गौरवान्वित करेगी।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular