HomeBIHARबेतियानरकटियागंज में मृत सेविका के केंद्र पर दूसरे वार्ड की महिला का...

नरकटियागंज में मृत सेविका के केंद्र पर दूसरे वार्ड की महिला का पदस्थापन,मुखिया ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

Bettiah, रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। प्रखण्ड की पुरैनिया हरसरी पंचायत में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-280 पर सेविका के अवैध और मनमाने तरीके से पदस्थापन का मामला सामने आया है। मामले में स्थानीय मुखिया अजीत कुमार दुबे उर्फ बाला दुबे ने अनुमण्डल पदाधिकारी को आवेदन देकर बाल विकास परियोजना कार्यालय की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाए हैं, और तत्काल निष्पक्ष जाँच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। मुखिया द्वारा दिए गए ज्ञापन के अनुसार, आंगनबाड़ी केंद्र सं-280 की मूल सेविका प्रमिला विद्यार्थी की एक दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, जिसके बाद यह पद रिक्त हो गया था। नियमानुसार इस पर पुनः नियोजन की प्रक्रिया होनी चाहिए थी। लेकिन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी द्वारा बिना किसी प्रक्रिया, या आमसभा के, वार्ड संख्या-14 की चयनित सेविका को सीधे वार्ड संख्या-07 स्थित इस केंद्र पर पदस्थापित कर दिया गया है। इस गलत तरीके से किए गए पदस्थापन के कारण केंद्र संख्या-280 के मूल पोषक क्षेत्र के दर्जनों योग्य और इच्छुक आवेदक अपने नियोजन के मौलिक अधिकार से वंचित हो गए हैं।

वही सीडीपीओ के इस मनमाने रवैये के कारण स्थानीय ग्रामीणों और पंचायत में भारी आक्रोश व तनाव की स्थिति बनी हुई है।मुखिया ने इसकी प्रतिलिपि प्रधान सचिव,मुख्य सचिव और जिला पदाधिकारी को भी भेजा है और करवाई की मांग की है। उधर एसडीओ अभिजीत कुमार गोविंदा ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले में जांच पड़ताल करते हुए नियमानुसार करवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular