HomeBIHARबेतियालौरिया में रबी महाभियान के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

लौरिया में रबी महाभियान के तहत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

मिट्टी जांच से घटेगी खेती की लागत, उन्नत बीजों के इस्तेमाल पर जोर।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि लागत कम करने के उद्देश्य से सोमवार को प्रखंड परिसर में वासंतिक रबी महाभियान 2026 के तहत कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें किसानों को वैज्ञानिक खेती, उन्नत बीजों के चयन, जैविक खाद के इस्तेमाल और सरकारी कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई।

कृषि विज्ञान केंद्र, माधोपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. सौरभ दुबे ने खेत बचाव अभियान के तहत पारंपरिक एवं अंतर्वर्ती खेती के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मिट्टी की नियमित जांच से पोषक तत्वों की जानकारी मिलती है। इसके आधार पर संतुलित उर्वरकों का इस्तेमाल कर खेती की लागत कम करने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलती है।

प्रखंड कृषि पदाधिकारी केशव कुमार ने हरी खाद और वर्मीकम्पोस्ट के उपयोग पर जोर देते हुए बताया कि गेहूं, मक्का सहित अन्य फसलों के बीज अनुदानित दर पर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। किसानों से सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

प्रखंड प्रमुख शंभू तिवारी ने उन्नत प्रभेद के बीजों का चयन करने, समय पर सिंचाई और मिट्टी की जांच कराने की सलाह दी।

मौके पर प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी संजीव कुमार, बीटीएम संजय कुमार, अनुज मल, किसान सलाहकार उमेश राम, वीरेंद्र प्रसाद, अरुण कुमार राव, लालबाबू पांडेय सहित कई कृषि कर्मी और किसान मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular