HomeBIHARबेतियासारण शिक्षक निर्वाचन के लिए नरकटियागंज प्रखंड कार्यालय बना बूथ संख्या 14,...

सारण शिक्षक निर्वाचन के लिए नरकटियागंज प्रखंड कार्यालय बना बूथ संख्या 14, प्रशासनिक तैयारी तेज 23 अक्टूबर को होगा मतदान

Bettiah, रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज। 03 सारण शिक्षक निर्वाचन के चुनाव को लेकर नरकटियागंज में प्रशासनिक सरगर्मी काफी बढ़ गई है। चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय को मतदान केंद्र संख्या 14 के रूप में अधिसूचित किया गया है। मतदान की तिथि नजदीक आते ही स्थानीय प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। 

प्रखंड विकास पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग और जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के आलोक में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 23 अक्टूबर को सुबह 8 बजे से अपराह्न 4 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी। इसमें सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पंजीकृत शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 

बीडीओ ने बताया कि मतदान के दिन केंद्र पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और स्वच्छ मतदान सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारियों तथा पुलिस पदाधिकारियों एवं सशस्त्र पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। मतदान केंद्र पर मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल, शेड, रैंप और प्रकाश समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है, ताकि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न कराना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular