रक्सौल।अनिल कुमार। बुधवार को रक्सौल के अम्बेडकर चौक चौराहे के मुख्य मार्ग पर इंडिया गठबंधन समन्वयक समिति के बैनर तले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पुतला दहन कार्यक्रम राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सौरंजन यादव के नेतृत्व में किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मोतिहारी जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने कहा कि इंडिया गठबंधन नई दिल्ली के निर्देश पर “वोट बचाओ देश बचाओ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था में राजतांत्रिक अराजकता समाहित हो चुकी है ।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सहयोगी दल सवाल चुनाव आयोग से पुछा जाता है लेकिन जबाब भाजपा के प्रवक्ता देते हैं आखिरकार ये रिश्ता क्या कहलाता है।
भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के अंचल मंत्री श्याम बिहारी तिवारी ने कहा कि आज देश में जनादेश की चोरी हो रही है जो भारतीय लोकतंत्र के लिए बेहद खतरनाक है।
उक्त कार्यक्रम में महागठबंधन के पूर्व प्रत्याशी श्याम बिहारी प्रसाद,राजद के प्रदेश महासचिव फकरुद्दीन आलम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नूरमोहम्मद, अनिल यादव,मोनाक देवान,मृणाल किशोर,राजद नेता प्रमोद यादव, सुभाष यादव, रक्सौल कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष बिकेश कुमार, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष मनोरंजन तिवारी, महम्द इमरान, महम्द असलम,राजद नेता मदन प्रसाद, कांग्रेस नेता शिवपूजन प्रसाद, मनोहर कुमार, देवेन्द्र महतो, विजय कुमार, रौनक चन्द्रवंशी, सन्नी कुमार, दुर्गेश कुमार, महम्द नासीर,सुधन यादव, अनिल कुमार दास, मुमताज अहमद, दानिश रसिद,संजय यादव, अरमान आलम, रामाशंकर यादव,ओम कुमार, नितेश गुप्ता,सुनिल कुशवाहा, उपेन्द्र यादव, सहित अनेकों इंडिया गठबंधन के नेता उपस्थित थे।
फोटो -इंडिया समन्वयक समिति के द्वारा पुतला दहन कार्यक्रम



