Bettiah, रवि कुमार मिश्रा।
बेतिया/ नरकटियागंज के कोइरगांवा चौक पर मंगलवार को एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में बाइक सवार युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह जख्मी हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों वाहन बेतिया की तरफ से नरकटियागंज आ रहे थे। इसी दौरान कोइरगांवा चौक के समीप अनियंत्रित कार जिसका (रजिस्ट्रेशन नंबर BR 31 BJ 2192 है, ने आगे चल रही मोटरसाइकिल जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 22 BA 8544 में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दूर जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के तुरंत बाद कार चालक ने गाड़ी समेत मौके से भागने का प्रयास किया। हालांकि, स्थानीय लोगों ने सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और कुछ दूरी पर चालक को धर दबोचा।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तत्परता और मानवता का परिचय देते हुए गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल उसी कार से इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घायल युवक की पहचान बेतिया निवासी दिलीप कुमार के रूप में हुई है। फिलहाल अस्पताल में उनका इलाज जारी है।



