HomeBIHARमोतिहारीरामगढ़वा: थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक,डीजे पूरी तरह...

रामगढ़वा: थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक,डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित

आवान मेंराज/ रामगढ़वा: आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने की, जिसमें बीडीओ राकेश कुमार, सीओ अमित कुमार सहित क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन की ओर से स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इस बार दुर्गा पूजा के दौरान डीजे के उपयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा। साथ ही, थानाध्यक्ष ने दो टूक शब्दों में बताया कि बिना लाइसेंस के किसी भी स्थान पर पूजा का आयोजन नहीं किया जाएगा; सभी पूजा समितियों को विधिवत लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा।

मेले की सुरक्षा और सुव्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बीडीओ ने निर्देश दिया कि सभी पूजा समितियों के वालंटियर अपने-अपने पहचान पत्र (आईकार्ड) के साथ मुस्तैद रहेंगे। इसके अलावा, श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मेले में एंट्री गेट और एग्जिट गेट अलग-अलग बनाए जाएंगे तथा सेल्फी पॉइंट की भी अलग से व्यवस्था की जाएगी। प्रशासन ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्षों और सदस्यों को अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जा सके।

इस महत्वपूर्ण बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि विशाल गुप्ता, उप प्रमुख अरविंद पांडे, एसआई धर्मेंद्र सिंह, जिला परिषद प्रतिनिधि कमरुद्दीन मंसूरी, समाजसेवी अरुण गुप्ता, और सरपंच मुन्ना कुमार, राजू भगत और विजय सहनी मुन्ना तूफानी सहित विभिन्न पूजा समितियों के अध्यक्ष व सदस्य उपस्थित रहे।

फोटो -रामगढ़वा: थाना परिसर में दुर्गा पूजा शांति समिति की बैठक,डीजे पूरी तरह प्रतिबंधित

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular