HomeBIHARमोतिहारीकौड़िहार चौक पर छापेमारी, दो बाइक के गुप्त तहखाने से मिले 1800...

कौड़िहार चौक पर छापेमारी, दो बाइक के गुप्त तहखाने से मिले 1800 नशीले इंजेक्शन

रक्सौल। अनिल कुमार। स्थानीय पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो अपाची मोटरसाइकिल भी जब्त की है। इसकी जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद ने दी।

उन्होंने बताया कि सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में नशीला इंजेक्शन नेपाल भेजने की तैयारी है। इसके बाद पर्यवेक्षी पदाधिकारी निर्भय कुमार राय के नेतृत्व में एसआई विकास कुमार पासवान, अंशुली आर्य, प्रेम कुमार एवं अजय कुमार की टीम गठित कर कौड़िहार चौक वार्ड नंबर 18 स्थित रमेश महतो के किराये के मकान में छापेमारी की गई।

जांच के दौरान कमरे से तीन प्लास्टिक के झोलों में करीब 1000 पीस नशीला इंजेक्शन बरामद हुआ। वहीं, दो मोटरसाइकिलों की टंकी में बनाए गए गुप्त तहखाने की तलाशी लेने पर करीब 1800 पीस अतिरिक्त नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

मामले में पुलिस ने नेपाल के परसा जिला अंतर्गत पोखरिया थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी वार्ड नंबर 4 निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र जमुना साह तथा रक्सौल थाना क्षेत्र के नोनियाडीह वार्ड नंबर 9 निवासी रमेश महतो की पत्नी पूनम देवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से दो अपाची मोटरसाइकिल, जिनमें एक का नंबर मधेश प्रदेश 03-036-5000 तथा दूसरे का नंबर ना. 55 प 4686 बताया गया है, जब्त किया है।

एसडीपीओ मनीष आनंद ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और इस धंधे में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फोटो -कौड़िहार चौक पर छापेमारी, दो बाइक के गुप्त तहखाने से मिले 1800 नशीले इंजेक्शन

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular