HomeBIHARबेतिया‘बिहार की एक शाम, मोहब्बत, अमन और भाईचारे के नाम’ होगा मुशायरा...

‘बिहार की एक शाम, मोहब्बत, अमन और भाईचारे के नाम’ होगा मुशायरा सह कवि सम्मेलन।

तैयारियों को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। देवराज के तेलपुर पंचायत स्थित फखरे आलम के आवास पर आगामी 31 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मुशायरा सह कवि सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता फखरे आलम ने की। इस दौरान आयोजन समिति के संयोजक शाहिद इकबाल सहित करीब दो दर्जन लोग मौजूद रहे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए संयोजक शाहिद इकबाल ने बताया कि देवराज के बयासपुर चौक के समीप ‘बिहार की एक शाम, मोहब्बत, अमन एवं भाईचारे के नाम’ शीर्षक से मुशायरा सह कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। आयोजन से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियां टीम के सदस्यों को सौंपी गई हैं।

बैठक में कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की गई। आमंत्रित कलाकारों, मंच, पंडाल, प्रकाश एवं सजावट, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। वहीं, कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर भी आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली गई।

आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य साहित्य और संस्कृति के माध्यम से मोहब्बत, आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। मुशायरा और कवि सम्मेलन में देश-प्रदेश के शायर एवं कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से लोगों को प्रेम और सामाजिक एकता का संदेश देंगे। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों में भी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोहम्मद आरिफ अहमद, ललाजी यादव, रिजवान नानुल्लाह, इम्तियाज अहमद, मोहम्मद कुदरुस, नजर इमाम, जफर इमाम, सैफुल्लाह अंसारी, जवाहिर राम, मुन्ना, विक्रम महतो सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular