HomeBIHARश्री राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुरकौलिया मे श्रद्धापूर्वक मनाई गई गांधी जयंती

श्री राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुरकौलिया मे श्रद्धापूर्वक मनाई गई गांधी जयंती

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल), श्री राजाराम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तुरकौलिया में शुक्रवार को गांधी जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इस अवसर पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने दोनों महापुरुषों के विचारों और योगदानों को स्मरण किया। प्रधानाध्यापिका कुमारी अरुणा ने विद्यार्थियों को गांधी जी और शास्त्री जी के जीवन से सत्य, अहिंसा, सादगी एवं स्वच्छता का संदेश ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया। पंकज कुमार सिंह ने कहा कि गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक ऐसे विचार हैं, जो आज भी अजेय और अमर हैं। राहुल कुमार दुबे ने कहा कि यह विद्यालय परिवार का सौभाग्य है कि वह गांधी जी की कर्मभूमि चंपारण में उनकी जयंती मना रहा है। उन्होंने गांधी जी के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान तथा उनके रचनात्मक कार्यों और जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला।
लवकेश कुमार ने गांधी जी के राजनीतिक आंदोलनों की चर्चा करते हुए कहा कि लालबहादुर शास्त्री भी गांधी जी के विचारों से प्रभावित थे। उन्होंने शास्त्री जी के सादगीपूर्ण जीवन का उदाहरण देते हुए बताया कि विवाह के अवसर पर उन्होंने दहेज में केवल चरखा और खादी के वस्त्र स्वीकार किए थे। सरोज कुमारी ने कहा कि साधारण जीवन से असाधारण व्यक्तित्व बनने के उदाहरण गांधी जी और लालबहादुर शास्त्री हैं।
इस अवसर पर विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के आकर्षक स्केच भी बनाए। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular