HomeBIHARमोतिहारीसेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

माला सिन्हा

पीपराकोठी : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यान एवं वानिकी महाविद्यालय, पिपराकोठी परिसर में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “स्वच्छ एवं स्वास्थ्य जाग रूकता दिवस” का आयोजन शुक्रवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था. कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकगण एवं कर्मचारियों के साथ एनसीसी, मोतिहारी यूनिट के कैडेट एवं अधिकारियों ने भाग लिया. इस अवसर पर महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. कुंदन किशोर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन की आदत और सामाजिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं स्वच्छता अपनाने तथा अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया. अधिष्ठाता ने कहा कि महात्मा गांधी ने स्वच्छता को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण आधार माना था. उनके स्वच्छता संबंधी विचारों एवं आदर्शों को अपने व्यवहार में अपनाकर ही स्वच्छ, स्वस्थ एवं विकसित भारत के लक्ष्य को साकार किया जा सकता है. उन्होंने विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता, उचित कचरा प्रबंधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की सलाह दी. इस अवसर पर एनसीसी, मोतिहारी यूनिट के नायक सूबेदार मोहम्मद शकूर हुसैन ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अनुशासन, सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया. कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं एनसीसी कैडेटों ने स्वच्छता के महत्व को समझते हुए स्वच्छ एवं स्वस्थ परिसर तथा समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया. छात्रों ने देश के स्वच्छता अभियान का हिस्सा बनने और आम लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई.

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular