HomeBIHARबेतियालौरिया से विदा हुए राजस्व अधिकारी राहुल अग्रवाल, मुर्शिदाबाद में संभालेंगे प्रवर्तन...

लौरिया से विदा हुए राजस्व अधिकारी राहुल अग्रवाल, मुर्शिदाबाद में संभालेंगे प्रवर्तन अधिकारी की जिम्मेदारी।

कम अवधि में कार्यशैली से बनाई अलग पहचान, समारोह में अधिकारियों- कर्मियों ने दी शुभकामनाएं।

देश वाणी। नौशाद अहमद। लौरिया।

लौरिया। लौरिया अंचल के राजस्व अधिकारी राहुल कुमार अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में प्रवर्तन अधिकारी के पद पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद बुधवार को अंचल कार्यालय में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। सभागार में आयोजित विदाई सह सम्मान समारोह में अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शॉल व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में वक्ताओं ने राहुल अग्रवाल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि कम समय के दौरान भी उन्होंने राजस्व कार्यों के निष्पादन में सक्रियता दिखाई। कार्यालय में नियमित उपस्थिति के साथ आम लोगों से जुड़े मामलों के प्रति भी वे गंभीर रहे। उनकी कार्यशैली और सहयोगात्मक व्यवहार की अधिकारियों व कर्मियों ने प्रशंसा की।

अंचल अधिकारी आशु रंजन ने कहा कि राहुल अग्रवाल का स्वभाव मृदुभाषी और मिलनसार रहा है। अंचल के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम लोगों के साथ उनका व्यवहार सहज और सहयोगपूर्ण रहा। उन्होंने कम अवधि में ही अपनी जिम्मेदारियों का बेहतर तरीके से निर्वहन किया। नई जिम्मेदारी में उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

विदाई समारोह में राहुल अग्रवाल ने अंचल के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि लौरिया में कार्यकाल के दौरान सभी का सहयोग मिला, जिसे वे हमेशा याद रखेंगे।

मौके पर प्रधान सहायक ब्रजेश कुमार, विवेक कुमार समेत अंचल के सभी राजस्व कर्मचारी और अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular