HomeBIHARतुरकौलिया में नशे के खिलाफ छापेमारी, गांजा के साथ एक गिरफ्तार

तुरकौलिया में नशे के खिलाफ छापेमारी, गांजा के साथ एक गिरफ्तार

शराब के नशे में तीन पकड़े गए, चार गैर-जमानती वारंटी भी गिरफ्तार।
देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
तुरकौलिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाकर गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। अभियान के दौरान पुलिस ने 46 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद किया। इसके अलावा शराब के नशे में तीन लोगों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने चार गैर-जमानती वारंटियों को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मठवा गांव में छापेमारी के दौरान नथुनी साह को पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास पुड़िया में रखा 46 ग्राम गांजा जैसा मादक पदार्थ बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, शराब के नशे में बिजुलपुर जिरात निवासी सहदेव राम, तुरकौलिया अशर्फी साह टोला निवासी राजा हुसैन और तुरकौलिया बेलदारी टोला निवासी उमेश पासवान को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है।
इसी अभियान के दौरान गैर-जमानती वारंट के चार आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में जयसिंहपुर निवासी राजेंद्र शर्मा, चोकर मियां, समरुल्लाह अंसारी और माधोपुर मधुमालत निवासी कयामुद्दीन उर्फ लड्डू शामिल हैं।
छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, दारोगा मनीष राज, दारोगा संतोषी कुमारी सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार और सेवन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular