HomeBIHARमोतिहारीएक शराबी पर फूटा एसआई का गुस्सा,कर दी जमकर पिटाई

एक शराबी पर फूटा एसआई का गुस्सा,कर दी जमकर पिटाई

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण जिला के चिरैया थाना के एक एसआई का वीडियो वायरल हो रहा है।जिस वीडियो में एसआई मधुकर कुमार एक व्यक्ति का डंडे से पिटाई करते दिख रहे हैं और पिटाई खाने वाला व्यक्ति चिल्ला रहा है।जबकि कुछ लोग बीच बचाव करते भी दिख रहे हैं।हालांकि,वायरल वीडियो पर एसपी स्वर्ण प्रभात ने संज्ञान लिया है और संबंधित एसआई से स्पष्टीकरण मांगा है।

बताया जाता है कि एक व्यक्ति शराब के नशे में चिरैया थाना पर आया और पुलिस वालों को भद्दी-भद्दी गाली देने लगा।जिसे समझाकर थाना परिसर से बाहर करने की कोशिश की गई।लेकिन वह माना नहीं और लगातार गाली देता रहा।इसके बाद अपर थानाध्यक्ष मधुकर कुमार को गुस्सा आ गया।वह पुलिसिया लाठी लिए आए और युवक पर लाठियां बरसाने लगे।इस दौरान मधुकर कुमार भी गाली देते सुने जा रहे हैं।इस घटना का वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि चिरैया थाना के एसआई मधुकर कुमार के द्वारा एक शराबी को पकड़ा गया था। शराबी के द्वारा नशे में थाना पर गाली गलौज किया जा रहा था।जिसके बाद उनके द्वारा उसकी पिटाई कर दी गई।एसआई को शो कॉज किया गया है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular