HomeBIHARतुरकौलिया मे हुई बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक, सरकार...

तुरकौलिया मे हुई बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की बैठक, सरकार पर लगाया शोषण का आरोप, आंदोलन की चेतावनी

देशवाणी। निस 
मोतिहारी।
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल प्रखंड इकाई तुरकौलिया की बैठक शनिवार को प्रखंड संसाधन केंद्र तुरकौलिया में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति शोषणकारी रवैया अपना रही है। इसे बंद किया जाए, अन्यथा बाध्य होकर सभी शिक्षक आंदोलन करने को विवश होंगे।
जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार नियोजित शिक्षकों को कालबद्ध प्रोन्नति, स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति, प्रधानाध्यापक के पद पर प्रोन्नति और विशिष्ट शिक्षकों को सेवा निरंतरता का लाभ नहीं दे रही है। यदि सरकार मांगों को पूरा नहीं करती है तो शिक्षक जिला से लेकर राज्य तक आंदोलन करने को विवश होंगे, जिसकी सारी जवाबदेही सरकार की होगी।
प्रखंड सचिव शिव कुमार यादव ने कहा कि जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ सभी शिक्षकों को आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा।
बैठक में प्रखंड कोषाध्यक्ष आदित्य शर्मा, उपाध्यक्ष नेयाज अहमद, शिक्षक आनंद कुमार, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, वाहिद लतीफ, प्रियेश रंजन, धर्मेंद्र बैठा, शैलेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार सहित सैकड़ों शिक्षक उपस्थित थे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular