HomeBIHARबेतियास्वच्छता ही सेवा-2026' अभियान का शुभारंभ, हस्ताक्षर के साथ लिया गया स्वच्छता...

स्वच्छता ही सेवा-2026′ अभियान का शुभारंभ, हस्ताक्षर के साथ लिया गया स्वच्छता का संकल्प,17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा विशेष अभियान, 2 अक्टूबर को मनाया जाएगा ‘स्वच्छ भारत दिवस

Bettiah.रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज।स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत प्रखंड में ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान का विधिवत शुभारंभ कर दिया गया है। यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर विनोद कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी बढ़ाकर स्वच्छता के प्रति व्यापक जागरूकता लाना और लोगों के व्यवहार में सकारात्मक बदलाव दर्ज करना है। इसके तहत सामुदायिक सहभागिता, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छ सार्वजनिक स्थल, सफाई मित्र सुरक्षा व सम्मान तथा ‘अपशिष्ट से समृद्धि’ जैसे प्रमुख विषयों पर जोर दिया जाएगा। बीसी ने बताया कि इस अभियान के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के अनुसार गीला, सूखा, हानिकारक और घरेलू हानिकारक कचरे के 4-तरफा निस्तारण पर विशेष ध्यान। लक्षित स्वच्छता इकाइयों का रूपांतरण, स्वच्छता पाठमाला, सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण और ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ का आयोजन। सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा एवं सम्मान शिविर, खेलकूद प्रतियोगिताएं और स्वच्छ पर्यटन स्थलों का विकास आदि मुख्य अभियान है। इस

अभियान का समापन 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती पर ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के रूप में होगा, जिस दिन पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular