HomeBIHARतुरकौलिया मे खुदरा उर्वरक विक्रेता हुए गोलबंद, रिटेल पॉइंट तक निर्धारित मूल्य...

तुरकौलिया मे खुदरा उर्वरक विक्रेता हुए गोलबंद, रिटेल पॉइंट तक निर्धारित मूल्य मे होल सेलर पहुचाये खाद

देशवाणी। आशा कुमारी 
मोतिहारी।
तुरकौलिया ई-किसान भवन में प्रखंड क्षेत्र के खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के सभी खुदरा उर्वरक विक्रेताओं ने भाग लिया।
बैठक में नई उर्वरक नीति के तहत खाद बेचने में आ रही समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विक्रेताओं ने कहा कि नई व्यवस्था के कारण उन्हें खाद की बिक्री में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
खुदरा उर्वरक विक्रेताओं की मुख्य मांग रही कि होलसेलर से निर्धारित मूल्य पर बिना किसी टैगिंग के एफओआर (फ्री ऑन रोड) खाद उपलब्ध कराया जाए। साथ ही किसानों की तरह होलसेलर से खाद खरीदने के लिए क्यूआर कोड की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जाए।
विक्रेताओं ने कहा कि होलसेलर द्वारा मनमाने मूल्य पर खाद बेचा जा रहा है, जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए। इन मांगों को लेकर खुदरा विक्रेताओं ने प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार को एक ज्ञापन भी सौंपा।
बैठक में शंकरसरैया दक्षिणी के पैक्स अध्यक्ष जयप्रकाश रस्तोगी, सपही के वीरेंद्र कुमार सिंह, महनावा के राजेश सिंह कुशवाहा, तुरकौलिया बोरिंग चौक के चंद्रिका सिंह, मठवा के माधव सिंह, बैरिया बाजार के संतोष कुमार, सुमन कुमार सहित अनेक खुदरा विक्रेता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular