HomeBIHARमोतिहारीमोतिहारी के लक्ष्मीपुर में महावीरी झंडा के अवसर पर भव्य दंगल प्रतियोगिता...

मोतिहारी के लक्ष्मीपुर में महावीरी झंडा के अवसर पर भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन, देश-विदेश के पहलवानों ने दिखाया दमखम

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। मोतिहारी के लक्ष्मीपुर पंचायत में शनिवार को महावीरी झंडा के अवसर पर भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूर्व राजद जिलाध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव के पैतृक गांव में आयोजित इस पारंपरिक दंगल में हर वर्ष की तरह इस बार भी देश-विदेश के नामी-गिरामी पहलवानों ने अखाड़े में उतरकर अपने दांव-पेच दिखाए।

प्रतियोगिता में नेपाल, उत्तर प्रदेश, पंजाब और पश्चिम बंगाल से आए पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिला। इनमें मुख्य रूप से नेपाल से काला थापा व लाला यादव, गोरखपुर से जोया सिंह व राज भूषण, बंगाल से शहाबुद्दीन पहलवान के साथ-साथ किशोरी पहलवान, संतोष पहलवान, विपिन गिरी और राजकुमार ने अखाड़े में अपना दमखम दिखाया और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।

इस अवसर पर राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पवन यादव सहित राजन यादव, दिनेश प्रसाद यादव, उमेश यादव, रंजीत यादव, चंदन यादव, राहुल यादव, संजीव यादव, मुन्ना यादव, मनीष यादव, अनूठा यादव एवं सोनू कुमार मौजूद रहे। अखाड़े के चारों ओर सैकड़ों की संख्या में उपस्थित खेल प्रेमियों और ग्रामीणों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular