मोतिहारीः पूर्वी चंपारण जिला में महज चंद रुपये की खातिर एक दम्पत्ति ने अपने नवजात बच्चे का सौदा कर लिया।बच्चे को खरीदने वाली महिला को सौंपने की तैयारी चल रही थी।जिसकी भनक पुलिस को लग गई और ऐन वक्त पर पहुंची पुलिस ने इस पूरे खेल का भंडाफोड़ कर दिया।जिला में खरीद बिक्री नवजात बच्चे के खरीद बिक्री के रैकेट का खुलासा किया है।नवजात शिशु की कथित खरीद-बिक्री के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।वहीं कथित खरीद-बिक्री में इस्तेमाल किए गए 1 लाख 50 हजार रुपये भी जब्त किया गया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में नवजात शिशु के माता-पिता,बच्चे की खदीददार महिला,एक बिचौलिया और एक आशा कार्यकर्ता शामिल है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को नवजात बच्चे के खरीद बिक्री की सूचना मिली थी।जिसके सत्यापन के बाद पुलिस ने जाल बिछाया और सदर अस्पताल चौक से नवजात बच्चे के पांच सौदागरों को गिरफ्तार किया।जिसमें नवजात बच्चे के माता-पिता प्रमोद सहनी और इन्दू देवी शामिल हैं।बच्चे के माता पिता हरसिद्धि थाना क्षेत्र के कुबरा पकड़िया गांव के रहने वाले हैं।वहीं बच्चा खरीदने वाली महिला चिन्ता देवी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गई।जो घोड़ासहन थाना क्षेत्र के लेन बसवरिया गांव की रहने वाली है।साथ हीं नवजात के खरीद बिक्री में बिचौलिया बनी तान्या खातून उर्फ कुरैशा खातून और आशा कार्यकर्ता शोभा सिंह भी गिरफ्तार की गई है।पुलिस ने नवजात के सौदा में इस्तेमाल की गई डेढ़ लाख रुपया भी बरामद किया है।
पुलिस ने नवजात शिशु को बरामद करने के बाद आवश्यक प्रक्रिया के तहत उसे सुरक्षित रखा है।साथ हीं मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।वहीं गिरफ्तार सभी आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।




