HomeBIHARबेतियाबेतिया में निगरानी की बड़ी कारवाई चार हजार रुपये रिश्वत लेते शिकारपुर...

बेतिया में निगरानी की बड़ी कारवाई चार हजार रुपये रिश्वत लेते शिकारपुर थाना का एएसआई गिरफ्तार

नरकटियागंज के हाईस्कूल चौक पर निगरानी विभाग की टीम ने बिछाया जाल, बिजली चोरी के मामले में मदद के एवज में मांगी थी रिस्वत

Bettiah, रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/नरकटियागंज।​निगरानी विभाग की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए शिकारपुर थाना में तैनात एएसआई उपेंद्र विद्यार्थी को 4 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी नगर के हाईस्कूल चौक के समीप से की गई। एएसआई की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। ​मामला हरदी टेढ़ा गांव के निवासी अमृत कुमार से जुड़ा है। आरोप है कि एएसआई उपेंद्र विद्यार्थी ने अमृत कुमार को बिजली चोरी के मामले में मदद करने और कार्रवाई को हल्का करने के नाम पर चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत पटना स्थित निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से की थी।​निगरानी विभाग के डीएसपी सतीशचंद्र माधव ने बताया कि शिकायत मिलने पर मामले का गोपनीय सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई। इसके बाद डीएसपी के नेतृत्व में धावा दल का गठन किया गया। ​सोमवार को तय रणनीति के अनुसार, जैसे ही पीड़ित अमृत कुमार ने हाईस्कूल चौक पर एएसआई को रिश्वत के 4 हजार रुपये दिए, पहले से घेराबंदी कर रही निगरानी टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। रसायन लगे नोट बरामद करने के बाद टीम एएसआई को अपने साथ पटना ले गई, जहां कानूनी प्रक्रियाओं के बाद उन्हें निगरानी अदालत में पेश किया जाएगा। वही निगरानी की एक माह में दूसरी करवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इधर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular