HomeBIHARबेतियानरकटियागंज में जनगणना कार्य में लापरवाही, 8 लोगो से जवाब तलब

नरकटियागंज में जनगणना कार्य में लापरवाही, 8 लोगो से जवाब तलब

Bettiah/ रवि कुमार मिश्रा।

बेतिया/​नरकटियागंज। जनगणना वर्ष 2027 के कार्य मे लापरवाही और उदासीनता बरतने तथा प्रगति संतोषजनक नहीं मिलने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह चार्ज अधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। कार्य में लापरवाही और शिथिलता बरतने को लेकर 8 कार्यपालक सहायकों से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण की मांग की गई है। जिस पंचायत के कार्यपालक सहायक से सो कॉज मांगा गया है उसमें धुमनगर,भेड़िहरवा ,​सेमरी,

​बनवरिया, पुरैनिया हरसरी, शिकारपुर, रखही चम्पापुर और नौतनवा पंचायत के कार्यपालक सहायक शामिल है। बीडीओ ने बताया कि जिला जनगणना हस्तपुस्तिका से जुड़े कार्यों की लगातार समीक्षा की जा रही है। इसी दौरान भौतिक रूप से कार्यों की प्रगति की जांच की गई, जिसमें संबंधित पंचायतों का कार्य बेहद लचर और असंतोषजनक पाया गया। उन्होंने कहा कि बार-बार स्मरण कराने के बावजूद काम में प्रगति न होने और वरीय अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर प्रखंड कार्यालय द्वारा पत्र के माध्यम से संबंधित कार्यपालक सहायकों को निर्देश दिया गया है कि वे पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्वयं उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण समर्पित करें। तय समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर यह माना जाएगा कि उन्हें इस संबंध में कुछ नहीं कहना है, जिसके बाद उनका वेतन स्थगित करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular