HomeBIHARमोतिहारीविभिन्न मामलों में आधा दर्जन गिरफ्तार

विभिन्न मामलों में आधा दर्जन गिरफ्तार

माला सिन्हा

पीपराकोठी : स्थानीय थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक शराब कारोबारी समेत पांच वारंटियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में फरार आरोपियों और वारंटियों के बीच हड़कंप मचा रहा. इस संबंध में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को विभिन्न मामलों में फरार चल रहे आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में पुलिस टीम ने छापेमारी कर छह आरोपियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार आरोपियों में ढेकाहा सरैया निवासी भगीरथ मांझी को शराब कारोबार से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया है. वहीं, बालथरवा निवासी वारंटी मो. दिलावर और राजेश कुमार, चांदसरैया निवासी मो. अल्लुद्दीन एवं मो. रिजुल्लाह तथा हथियाही निवासी वारंटी अवधेश सहनी को भी गिरफ्तार किया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस द्वारा क्षेत्र में फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular