HomeBIHARमोतिहारीबीरछपरा गांव में एक घर से लाखों की चोरी

बीरछपरा गांव में एक घर से लाखों की चोरी

माला सिन्हा

पीपराकोठी : थाना क्षेत्र के बीरछपरा गांव में एक घर से लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 7 लाख रुपये नकद की चोरी हुई है. अज्ञात चोरों ने गुरुवार रात इस वारदात को अंजाम दिया. पुलिस ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को बुलाया है. पीड़ित गंगाधर ठाकुर ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. उनके अनुसार, गुरुवार की रात परिवार के सभी सदस्य भोजन के बाद सो गए थे. देर रात अज्ञात चोर घर के पीछे स्थित रोशनदान के रास्ते अंदर घुसे. चोरों ने मुख्य दरवाजा खोलकर अलमीरा का ताला तोड़ा और उसमें रखे नकद राशि तथा सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए. सुबह करीब 4:30 बजे परिजनों की नींद खुलने पर घर का दरवाजा खुला और अलमीरा टूटी मिली. खोजबीन के दौरान, घर से ले जाए गए खाली बक्से और पेटियां गांव के समीप रेलवे लाइन के किनारे बरामद हुईं, लेकिन उनमें रखे नकद और आभूषण गायब थे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है. टीम वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटा रही है और सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है. पुलिस ने जांच के आधार पर दोषियों की पहचान कर शीघ्र कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular