देश वाणी। दिलीप दुबे
मोतिहारी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन और डाक अधीक्षक कार्यालय में देशभक्ति के रंग में सराबोर माहौल देखा गया। दोनों ही स्थानों पर तिरंगा शान से फहराया गया।
बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने मुख्य ध्वजारोहण समारोह का नेतृत्व किया। आरपीएफ पोस्ट पर भरत प्रसाद और रेल थाना परिसर में थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने झंडा फहराया। पीडब्ल्युआई कार्यालय में सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक कुमार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर सदर सीओ सुनील कुमार भी मौजूद रहे।
डाक अधीक्षक कार्यालय में एसएस सुमन ने तिरंगा फहराकर समारोह की शुरुआत की। रेल डाक सेवा केंद्र पर उप अभिलेख पदाधिकारी राहुल प्रियदर्शी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। चिरैया उप डाकघर में अजय दुबे, सुगौली उप डाकघर में अनुराग प्रियदर्शी और एमएस कॉलेज उप डाकघर में अमिताभ सिंह ने भी झंडा फहराया।




