माला सिन्हा
पीपराकोठी : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को सरकारी और गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया. इस दौरान विभिन्न कार्यालयों, विद्यालयों और पंचायत भवनों में ध्वजारोहण के साथ राष्ट्रगान हुआ. देश की आजादी में शहीद हुए वीर सपूतों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रमुख रजनीश कुमार ने ध्वजारोहण किया. इसी तरह, थाना परिसर में थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. कृषि विज्ञान केंद्र, पीपराकोठी में वरीय वैज्ञानिक सह प्रधान डॉ. अरविंद कुमार सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में डीन कुंदन किशोर, एसएसबी कैम्प में उप कमानडेंट सतीश कुमार ने ध्वजारोहण किया. ग्राम पंचायत सरकार भवन सलेमपुर में मुखिया उपेंद्र पासवान, बीरछपरा में मुखिया हेमंत कुमार, सूर्यपुर में मुखिया संतोष शर्मा, पंडितपुर में मुखिया रामनाथ प्रसाद यादव ने भी ध्वजारोहण किया. इसके अतिरिक्त बलथरवा पैक्स गोदाम में अध्यक्ष राजेश प्रसाद कुशवाहा, यूएमएस जीवधारा में शैलेन्द्र कुमार, यूएमएस बाभनौलिया में रुमित रौशन, जीएमएस झखरा में चतुर्भुज बैठा, नेशनल पब्लिक स्कूल जीवधारा में निदेशक मिथलेश जायसवाल ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया. शिव मंदिर प्रांगण में अध्यक्ष नंदकुमार चौबे ने भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं.




