spot_img
Sunday, May 31, 2026
HomeBig Breakingनेपाल से लौट रहे गैस के दो टैंकरों के केबिन से डेढ़...

नेपाल से लौट रहे गैस के दो टैंकरों के केबिन से डेढ़ क्विंटल गांजा ज़ब्त

-

दो चालकों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले किया गया

Nepal BoarderRaxaul news by अनिल कुमार।

कस्टम अधिकारियों ने नेपाल से भारत लौट रहे दो गैस टैंकरों के केबिन से 1 क्विंटल 47 किलो 250 ग्राम गांजा ज़ब्त किये है। दोनों गैस टैंकरों के चालकों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

नेपाली गैस टैंकरों से भारी मात्रा में गाँजा जब्त।

रक्सौल कस्टम की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एनएल 02 एल 3906 और एनएल 02 एल 3908 नंबर के गैस टैंकरों को संदेह के आधार पर जांच के लिए रोका गया। यह कार्रवाई आईसीपी गेट के समीप आईसीपी रोड पर की गई। कस्टम अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके सत्यापन के लिए एसएसबी के डॉग स्क्वाड की मदद ली गई।

संयुक्त टीम ने गहन जांच में गैस टैंकरों के केबिन के टूल बॉक्स में गांजा छुपा पाया। भारी मात्रा में गांजा देखकर स्थानीय लोग और अधिकारी हैरत में पड़ गए। यह भी पता चला कि दोनों गैस टैंक लॉरी नेपाल में एलपीजी अनलोड करने गई थीं और लौटते समय गांजा की तस्करी की कोशिश की जा रही थी।

दोनों चालकों की पहचान झारखंड कोडरमा निवासी संजय पासवान और बहादुर यादव के रूप में हुई है। कस्टम अधिकारियों ने दोनों को पुलिस को सौंप दिया, जो पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेजने की तैयारी में है।

“From the cabin of two gas tankers returning from Nepal, 1.5 quintals of cannabis was seized.”

फोटो:

  1. नेपाल में गैस अनलोड कर टैंकरों से गांजा की तस्करी का खुलासा।
  2. कस्टम की जांच में पकड़े गए गैस टैंकर के चालक।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts