HomeUncategorizedहत्या के प्रयास मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

हत्या के प्रयास मामले का फरार अभियुक्त गिरफ्तार

-बिहार सहित चार राज्यों में फैला था आपराधिक नेटवर्क

फोटो : पुलिस गिरफ्त में आरोपी व पुलिस पदाधिकारी

माला सिन्हा 

पीपराकोठी : पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे अभियुक्त मदन महतो को पंडितपुर गांव से गिरफ्तार किया है. वह पंडितपुर के मठिया बरियारपुर का निवासी है. गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए भेज दिया गया. पुलिस के मुताबिक, मदन महतो के खिलाफ विभिन्न राज्यों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. इनमें पीपराकोठी थाना में पांच, रोहतास के सझौली थाना में एक, नवादा के सिरदला थाना में एक, झारखंड के पतगढ़ा थाना में एक, उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के हल्दी व कोतवाली थाना में एक-एक, कुशीनगर के रामकोला थाना में एक, तथा दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन और अंबेडकर नगर थाना में एक-एक मामला शामिल है. इन मामलों में हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर आरोप शामिल हैं. थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अभियुक्त को पकड़ा गया. छापेमारी दल में एसआई स्मिता राजश्री, पीपराकोठी थाना के सशस्त्र बल और चौकीदार अमरजीत महतो शामिल थे. इसके आलावा पुलिस ने अलग अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. जिसमें झखरा निवासी शिव सहनी, सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. सभी के विरुद्ध अग्रिम कारवाई की जा रही है

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular