HomeBreakingशनिवार को नौसेना में शामिल होगा छठा स्टील्थ फ्रिगेट 'महेंद्रगिरि', बढ़ेगी भारत...

शनिवार को नौसेना में शामिल होगा छठा स्टील्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरि’, बढ़ेगी भारत की समुद्री ताकत

देश वाणी। संवाददाता।

मोतिहारी। भारतीय नौसेना आगामी शनिवार, 11 जुलाई को विशाखापत्तनम में अपने छठे प्रोजेक्ट 17A स्वदेशी स्टील्थ फ्रिगेट ‘महेंद्रगिरि’ (F38) को बेड़े में शामिल करेगी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इस स्टील्थ फ्रिगेट को भारतीय नौसेना के वॉरशिप डिजाइन ब्यूरो द्वारा इन-हाउस डिजाइन किया गया है और मुंबई के मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड द्वारा निर्मित किया गया है। इस युद्धपोत का नाम पूर्वी घाट की राजसी महेंद्रगिरी पर्वत श्रृंखला के नाम पर रखा गया है।

मंत्रालय ने कहा कि यह युद्धपोत लचीलेपन, ताकत व अटूट संकल्प का प्रतीक है, जो भारत के समुद्री इतिहास में एक और गौरवशाली अध्याय जोड़ेगा। यह फ्रिगेट आधुनिक कंबाइंड डीजल या गैस (CODOG) प्रणोदन प्रणाली से संचालित है, जो इसे समुद्री अभियानों में उच्च गति व उत्कृष्ट क्षमता प्रदान करता है। 75 प्रतिशत से अधिक स्वदेशी सामग्री के साथ महेंद्रगिरी सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल का एक बेहतरीन उदाहरण है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह युद्धपोत देश के समुद्री हितों की रक्षा करने और हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की भूमिका को मजबूत करने में एक दुर्जेय बल के रूप में कार्य करेगा।

New delhi| Indian Navy to commission sixth Project 17A stealth frigate Mahendragiri at Visakhapatnam on July 11

Slug URL
national indian-navy-commission-indigenous-stealth-frigate-mahendragiri-july-11

Tag Line
Indian Navy News, INS Mahendragiri Commissioning, Project 17A Stealth Frigate, Mazagon Dock Shipbuilders, Atmanirbhar Bharat Defence Update,

spot_img
RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular