-निदेशक ने किया प्रगतिशील किसान राजेश कुमार के किसानी की सराहना
माला सिन्हा
पीपराकोठी : क्षेत्र के पड़ोलिया गांव के प्रगतिशील किसान राजेश कुमार के द्वारा किये जा रहे जैविक खेती व जैविक खाद उत्पादन इकाई का महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डा राघवेंद्र सिंह, वरीय वैज्ञानिक डा एसके पुर्वे सहित अन्य वैज्ञानिकों की टीम ने स्थल भ्रमण किया. इस दौरान निदेशक श्री सिंह ने सेवानिवृत सैनिक राजेश कुमार के तालाब-आधारित आईएफएस सिस्टम का दौरा किया और मछली पालन व जल गुणवत्ता विश्लेषण से संबंधित ऑन-साइट सुझाव दिया. इस दौरान पाया गया कि पानी हल्का क्षारीय है और इसमें घुलित ऑक्सीजन अच्छी मात्रा में है. इसके बाद पपीते पर आधारित अंतर फसल प्रणाली, आम और लीची के बगान का निरीक्षण किया घिया और लौकी की प्राकृतिक खेती का खेत भी अवलोकन किया. टीम ने पपीते पर आधारित अंतर फसल प्रणाली, तालाब-आधारित आइएफएस और कद्दू की प्राकृतिक खेती सहित उत्कृष्ट एकीकृत खेती करने के लिए राजेश कुमार के प्रयासों की सराहना की. प्राकृतिक संसाधनों पानी और ज़मीन को और बेहतर प्रबंधन के लिए बेहतर सुझाव दिया. मौके पर निदेशक डॉ. राघवेंद्र सिंह के साथ डॉ. एसके पूर्वे, प्रधान वैज्ञानिक, डॉ. वीएस मीना, वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. एनबी पाटिल, वरिष्ठ वैज्ञानिक, डॉ. अमोल के. जाधव, वैज्ञानिक, डॉ. रवि, काजी, सहित अन्य मौजूद थे.












