Homeबिहारमोतिहारी12वें विश्व योग दिवस को सफल बनाने में जुटा भारत विकास परिषद,...

12वें विश्व योग दिवस को सफल बनाने में जुटा भारत विकास परिषद, बांटे गए आमंत्रण पत्र

-

Motihari | अनिल कुमार|

रक्सौल । 12वें विश्व योग दिवस के अवसर पर 21 जून को आयोजित होने वाले भव्य योग शिविर को सफल व जन भागीदारीपूर्ण बनाने के लिए भारत विकास परिषद, शाखा रक्सौल द्वारा नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। परिषद के सदस्यों ने विभिन्न सामाजिक संस्थाओं, कार्यालयों, शिक्षण संस्थानों व नगर के गणमान्य नागरिकों के बीच आमंत्रण पत्र वितरित कर उन्हें योग शिविर में शामिल होने का आग्रह किया है।

भारतीय भूमि पत्तन प्राधिकरण व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में पिछले पांच वर्षों से एकीकृत जांच चौकी (आईसीपी) परिसर में विश्व योग दिवस के अवसर पर योग शिविर आयोजित किया जाता रहा है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। परिषद के अध्यक्ष रजनीश प्रियदर्शी, सचिव नरेश कुमार व कार्यक्रम संयोजक अरविंद जायसवाल ने बताया कि आईसीपी प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर आयोजन की सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

परिषद के सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी बिमल कुमार सर्राफ ने बताया कि योग शिविर का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ योग शिक्षक चंदेश्वर प्रसाद साह के मार्गदर्शन में किया जाएगा, जो पिछले 23 वर्षों से नेपाल व बिहार के विभिन्न क्षेत्रों में योग की अलख जगा रहे हैं। परिषद की महिला सहभागिता प्रमुख मेनका गुप्ता व संस्कार संयोजक नीतेश कुमार सिंह ने नगरवासियों से सपरिवार इस शिविर में शामिल होने की अपील की है। यह जानकारी संपर्क संयोजक उमेश सिकारिया ने दी।

Motihari | Raxaul: Bharat Vikas Parishad distributes invitations for 12th International Yoga Day at ICP complex

Slug URL

motihari bharat-vikas-parishad-prepares-international-yoga-day-icp-raxaul

Tag Line

Raxaul News, International Yoga Day 2026, Bharat Vikas Parishad, ICP Raxaul Event, Art of Living Yoga Camp,

Related articles

Bihar

Latest posts