Homeबिहारमोतिहारीप्रगति पथ यात्रा में दिखी मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकास...

प्रगति पथ यात्रा में दिखी मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकास गाथा

-

माला सिन्हा

पीपराकोठी : स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रगति पथ यात्रा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सह स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह, विधायक प्रमोद कुमार तथा विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान मोतिहारी एवं पिपरा विधानसभा क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों एवं उपलब्धियों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इस दौरान लोगों ने कृषि विज्ञान केंद्र में स्थापित विभिन्न संस्थानों, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वानिकी एवं उद्यानिकी महाविद्यालय तथा महात्मा गांधी समेकित कृषि अनुसंधान संस्थान का भ्रमण कर वहां संचालित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की. सभा को संबोधित करते हुए सांसद राधामोहन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने कृषि, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य तथा ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है और भारत आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है. विधायक प्रमोद कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से किसानों, महिलाओं, युवाओं तथा गरीब परिवारों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है. विधायक श्यामबाबू प्रसाद यादव ने कहा कि विकास और सुशासन के संकल्प के साथ देश निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंच रहा है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से कामेश्वर चौरसिया, उमाशंकर शर्मा, रविंद्र सहनी, राजू सिंह, टुन्ना गिरि, विजय जायसवाल, गुंजन जायसवाल, दुखित राय, सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे.

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts