Homeबिहारमोतिहारीविकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक, सांसद...

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक, सांसद राधा मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

-

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भाजपा की बैठक, सांसद राधा मोहन सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए दिशा-निर्देश

देश वाणी। दिलीप दुबे

मोतिहारी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 18 जून को स्थानीय गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित होने वाले विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को सर्किट हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में सामाजिक संगठनों, व्यवसायी संघों, धार्मिक एवं आध्यात्मिक संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया, जिसमें कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित सांसद एवं पूर्व केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह ने तैयारियों की समीक्षा करते हुए विभिन्न समितियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत के लक्ष्य की ओर तेजी से अग्रसर है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकसित भारत संकल्प सम्मेलन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति जनभागीदारी का एक सशक्त अभियान है, जिसका मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों तथा आगामी विकास दृष्टि को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है।

सांसद ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस सम्मेलन से जोड़ें तथा युवाओं, महिलाओं, किसानों, शिक्षकों, चिकित्सकों, व्यापारियों, बुद्धिजीवियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करें, क्योंकि समाज के विभिन्न वर्गों की सहभागिता से ही इस सम्मेलन को नई ऊर्जा और सही दिशा मिलेगी। आगामी 18 जून को होने वाले इस मुख्य सम्मेलन में सांसद राधा मोहन सिंह के साथ बिहार सरकार की उद्योग एवं खेल मंत्री श्रेयसी सिंह और क्षेत्र के सभी विधायकगण मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। इस तैयारी बैठक में कार्यक्रम के संयोजक व उपमहापौर डॉ. लालबाबू प्रसाद तथा व्यवस्था प्रमुख अखिलेश कुमार सिंह सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने आगामी सम्मेलन को ऐतिहासिक, भव्य और पूरी तरह सफल बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Related articles

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest posts