spot_img
Saturday, May 30, 2026
Homeबिहारमोतिहारीहरसिद्धि प्रखंड प्रमुख का चुनाव 10 जून को होगा, राज्य निर्वाचन आयोग...

हरसिद्धि प्रखंड प्रमुख का चुनाव 10 जून को होगा, राज्य निर्वाचन आयोग ने तिथि किया निर्धारित, प्रशासनिक तैयारी तेज

-

राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश के आलोक मे हो रहा है चुनाव।
चुनाव के ही दिन प्रमुख का दिलाया जायेगा शपथ।
अरेराज एसडीओ की अध्यक्षता मे होगा चुनाव।
स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव के लिए तैयारी शुरू।
मोतिहारी। आशा कुमारी 
हरसिद्धि प्रखंड प्रमुख पद के चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई है। यह चुनाव आगामी 10 जून को कराया जाएगा। जिला पदाधिकारी सौरभ जोरवाल के निर्देश पर अरेराज के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) की अध्यक्षता में चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। प्रशासन ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार, मोतिहारी के पीजीआरओ को इस चुनाव का प्रेक्षक नियुक्त किया गया है, जो पूरे चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। साथ ही निर्देश दिया गया है कि 2 जून तक सभी पंचायत समिति सदस्यों को चुनाव की तिथि की सूचना अनिवार्य रूप से उपलब्ध करा दी जाए, ताकि किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति न बने। यह चुनाव राज्य निर्वाचन आयोग, पटना के संयुक्त निर्वाचन आयुक्त के निर्देश के आलोक में कराया जा रहा है। प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है, ताकि चुनाव पारदर्शी और विधि सम्मत तरीके से संपन्न हो सके। वहीं राजनीतिक हलकों में भी सरगर्मी तेज हो गई है। निर्वर्तमान प्रमुख जानकी देवी और पूर्व प्रमुख चंदा कुमारी प्रमुख पद के लिए अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटी हैं। दोनों प्रत्याशी पंचायत समिति सदस्यों को अपने पक्ष में गोलबंद करने के लिए लगातार संपर्क साध रहे हैं। ऐसे में चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह गरमा गया है और मुकाबला दिलचस्प होने की संभावना जताई जा रही है।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts