spot_img
Saturday, May 30, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी : तुरकौलिया जहरीले शराब कांड मे फरार चार शराब माफिया ने...

मोतिहारी : तुरकौलिया जहरीले शराब कांड मे फरार चार शराब माफिया ने कोर्ट में किया सरेंडर

-

Motihari | आशा कुमारी|
पुलिस छापेमारी से परेशान माफिया सरेंडर करने पर हुए है मजबूर, सरेंडर करने वाले मे एक महिला भी है शामिल।
अप्रैल 2026 मे जहरीली शराब पीने से तुरकौलिया व रघुनाथपुर के 10 लोगों की हुई थी मौत।
पुलिस ने करीब एक दर्जन से ज्यादा शराब कारोबारी को पकड़ भेज चुकी है जेल।

मोतिहारी। जिले के चर्चित तुरकौलिया जहरीली शराब कांड में पुलिस दबिश के बाद फरार चल रहे चार शराब माफियाओं ने आखिरकार कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वालों में एक महिला भी शामिल है, जिसे पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। सभी आरोपित तुरकौलिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सरेंडर करने वालों में जयसिंहपुर चीवटही निवासी हीरामन राय का पुत्र संजीव राय, शंकरसरैया परसौना निवासी वीरेंद्र राय का पुत्र रंजीत राय, नागा राय का पुत्र अरविंद कुमार तथा एक महिला शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार संजीव राय और रंजीत राय के खिलाफ जहरीली शराब कांड के अलावा भी तुरकौलिया थाना में करीब एक दर्जन आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं, जिससे इनके आपराधिक इतिहास का अंदाजा लगाया जा सकता है।

गौरतलब है कि अप्रैल 2026 में रघुनाथपुर और तुरकौलिया क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि करीब डेढ़ दर्जन लोग अपनी आंखों की रोशनी गंवा बैठे थे।

इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी थी और प्रशासन पर सख्त कार्रवाई का दबाव बना था। जांच में सामने आया था कि जहरीली स्प्रिट उत्तर प्रदेश से लाई गई थी, जिसे स्थानीय स्तर पर शराब बनाने में इस्तेमाल किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी स्वर्ण प्रभात ने विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया था। एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्प्रिट के मुख्य सप्लायर को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके अलावा पुलिस पहले ही इस कांड में शामिल करीब एक दर्जन स्थानीय शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर चुकी है। लगातार दबिश और कार्रवाई के कारण ही फरार चल रहे आरोपियों पर दबाव बढ़ा, जिसके चलते उन्हें कोर्ट में आत्मसमर्पण करना पड़ा। सदर डीएसपी दिलीप कुमार का कहना है कि मामले में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और शेष आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।

Related articles

Video thumbnail
Motihari | Champaran Range DIG Harkishore Ray at Raxaul, 30 May 2026
00:50
Video thumbnail
Raxaul | स्लीपर टीटीई बेस में सेवानिवृत्त सीटीआई जीनो राम को दी गयी भावभीनी विदाई, 29 May 2026
00:53
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम।
00:18
Video thumbnail
Motihari | गायघाट चौक पर मजदूरों व गराज पर गिरी बरगद की डाल, एक की मौत, एक गंभीर, स्टेट हाइवे जाम
00:13
Video thumbnail
रक्सौल में लाखों रुपये नेपाली व भारतीय मुद्रा जब्त करने के बाद IPS हेमंत सिंह ने क्सा कहा?
02:34
Video thumbnail
Motihari | रक्सौल में भारी मात्रा में नेपाली व भारतीय मुद्रा बरामद, पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई।
00:42
Video thumbnail
17 May 2026
00:22
Video thumbnail
12 May 2026
00:41
Video thumbnail
बेतिया। लौकी की फसल पर गुम्मी स्टेम ब्लाइट का हमला, 80 प्रतिशत तक नुकसान की आशंका,11 May 2026
00:30
Video thumbnail
Bettiah | Madhopur, हाइब्रिड मक्का की फसल बिना दाना की निकली, परसा के किसानों की बढ़ी चिंता,10 May
00:24

Bihar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts