HomeUncategorizedरक्सौल थाना पहुंचे डीआईजी हर किशोर राय, फिटनेस से लेकर लंबित कांडों...

रक्सौल थाना पहुंचे डीआईजी हर किशोर राय, फिटनेस से लेकर लंबित कांडों तक की गहन समीक्षा की

Motihari | अनिल कुमार|

रक्सौल । चंपारण रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) हर किशोर राय ने शनिवार को रक्सौल थाना का विस्तृत निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था, लंबित मामलों के अनुसंधान और प्रशासनिक कार्यों की गहन समीक्षा की। थाना परिसर पहुंचने पर जिला पुलिस बल द्वारा उन्हें विधिवत गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, गार्ड व्यवस्था, बैरक और विभिन्न अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने जवानों की कार्यक्षमता तथा अनुशासन का जायजा लिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस सेवा में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जवानों को नियमित व्यायाम और संतुलित भोजन लेने की सलाह दी। विशेष रूप से उन्होंने अधिक वजन वाले पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने को कहा। डीआईजी ने कहा कि फिट और स्वस्थ पुलिस बल ही बेहतर कानून-व्यवस्था कायम रखने में सक्षम होता है।

इसके बाद उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में दर्ज विभिन्न कांडों, अनुसंधान की प्रगति और लंबित मामलों पर विस्तार से चर्चा की गई। डीआईजी ने स्पष्ट किया कि लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अनुसंधान में लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी व वारंट निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।

पत्रकारों से बातचीत में डीआईजी ने बताया कि रक्सौल थाना में आईपीएस अधिकारी हेमंत सिंह प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जिनके कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक सह थानाध्यक्ष हेमंत कुमार सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष आनंद सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे।

Champaran Range DIG Har Kishor Rai inspects Raxaul police station, reviews case pendency and fitness of personnel

Slug URL

Motihari dig-har-kishor-rai-inspects-raxaul-police-station-reviews-fitness-and-cases

Tag Line

Motihari updates, Raxaul News, DIG Har Kishor Rai, Motihari Police Inspection, Bihar Police Fitness, East Champaran Crime Review,

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular