spot_img
Wednesday, July 15, 2026
Homeबिहारमोतिहारीमोतिहारी के महुआवां एसबीआई में खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास, एसपी ने...

मोतिहारी के महुआवां एसबीआई में खिड़की तोड़ चोरी का प्रयास, एसपी ने गश्ती दल व चौकीदार को किया निलंबित

-

Motihari| आशा कुमारी|

चिरैया के महुआवां स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खिड़की की सरिया काटकर अंदर घुसे अज्ञात चोर।

 दीवार तोड़ने में नाकाम रहने के बाद चोरों ने खिड़की को बनाया निशाना, नकद सुरक्षित रहने से टली बड़ी वारदात

मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के चिरैया थाना क्षेत्र स्थित महुआवां में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की शाखा में बीती देर रात अज्ञात चोरों ने चोरी का प्रयास किया।हालांकि, वे बैंक में रखी नकद तक पहुंचने में असफल रहे।जानकारी के अनुसार, चोरों ने बैंक के पिछले हिस्से से प्रवेश करने की कोशिश की थी।पहले उन्होंने दीवार तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुए।इसके बाद चोरों ने खिड़की को निशाना बनाया और उसकी सरिया काटकर बैंक के अंदर घुस गए।

बैंक में घुसने के बाद चोरों ने कुछ सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया, लेकिन मजबूत सुरक्षा व्यवस्था या समय की कमी के कारण वे नकद तक नहीं पहुंच पाए।इससे एक बड़ी चोरी की घटना टल गई।घटना की सूचना मिलते ही चिरैया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने बैंक परिसर का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।चिरैया थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया बैंक से किसी नकद या अन्य कीमती सामान की चोरी नहीं हुई है।

सिकरहना एसडीपीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है।वहीं एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मामले के उद्भेदन के लिए एसआईटी का गठन किया गया है।कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने गश्ती दल व चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में चिंता का माहौल है।

Related articles

Bihar

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
spot_img

Latest posts