बेतिया : पश्चिम चम्पारण जिला के बेतिया पुलिस अंतर्गत शिकारपुर थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य कुमार सुमन ने पुलिस केंद्र बेतिया बुला लिया है। उल्लेखनीय है कि कई मामला में उनकी स्वेच्छाचारिता के दृष्टिगत जिला पुलिस कप्तान ने उपर्युक्त कदम उठाया। शिकारपुर थाना की कमान डॉ सुमन ने पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार सिंह को सौंपा है। मनोज कुमार सिंह मुफस्ससिल थाना बेतिया तकनीकी शाखा में पदस्थपित रहे और योगापट्टी पुलिस अंचल का पर्यवेक्षी पदाधिकारी रहे हैं।