HomeBig Breakingकोलकाता : 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण...

कोलकाता : 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह शुरू

-

PBSHABD, AIR HQ, 13 May 

मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर से ली शपथ, नंदीग्राम सीट को छोड़ा रिक्त।

कैबिनेट के पांच मंत्रियों और आम जनता उन्नयन पार्टी के हुमायूं कबीर ने भी नवादा सीट के लिए ली शपथ।

कोलकाता। कोलकाता में 18वीं पश्चिम बंगाल विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट से विधायक के रूप में शपथ ली, जबकि उन्होंने नंदीग्राम सीट को खाली छोड़ दिया है। मुख्यमंत्री के बाद कैबिनेट के पांच अन्य मंत्रियों ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली।

वहीं, आम जनता उन्नयन पार्टी के विधायक हुमायूं कबीर ने नवदा सीट के लिए शपथ ली। विदित हो कि कबीर ने रेजीनगर सीट से भी जीत दर्ज की है। प्रोटेम स्पीकर तापस राय विधायकों को शपथ दिला रहे हैं। आज शपथ ग्रहण समारोह दो सत्रों में आयोजित किया जा रहा है। दूसरा सत्र दोपहर 2 बजे शुरू होगा और शाम 4:30 बजे तक चलेगा।

आज विधानसभा क्षेत्र संख्या 1 से 157 तक के विधायक शपथ ले रहे हैं। इसमें फालता विधानसभा क्षेत्र शामिल नहीं है, क्योंकि वहां 21 मई को पुनर्मतदान होना निर्धारित है।

Related articles

Bihar

Latest posts